धर्मेंद्र यादव, निवाड़ी। जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में एक शराब के नशे में धुत युवक ने सड़क पर कपड़े उतारकर जमकर बवाल किया। इस दौरान एक ट्रक उसे देखकर रुक गया। नशेड़ी के हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें: धार में करंट लगने से कर्मचारी की मौत: मेंटेनेंस के दौरान हुआ हादसा, जयस ने कार्रवाई और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की
घटना पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड की है। युवक शराब के नशे में पूरी तरह धुत था और राह चलते लोगों से गाली-गलौज कर रहा था। देखते ही देखते उसने अपने कपड़े उतार दिए और सड़क पर हंगामा करने लगा।
यह भी पढ़ें: नीलगाय का शिकार कर ढाबों में बेच रहे थे मांस, वन विभाग ने गैंग के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सिर, चमड़ी समेत 50 किलो मांस बरामद
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने युवक को समझाने की कोशिश की लेकिन वह काबू में नहीं आ इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर कपड़े पहनाए और थाने ले गई।

