Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के पिपराली इलाके में एक ही निजी स्कूल की दो बसें आपस में भीषण तरीके से भिड़ गईं। इस दर्दनाक हादसे में बसों में सवार करीब तीन दर्जन से अधिक मासूम बच्चे घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग सहम गए और तुरंत राहत कार्य में जुट गए।

रफ्तार की रेस ने बिगाड़ा खेल
दरअसल, यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बसें बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थीं। मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि दोनों बसों के ड्राइवरों के बीच बस को एक-दूसरे से आगे निकालने की होड़ लगी हुई थी। इसी रेस के चक्कर में ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठे और दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गईं। ड्राइवरों की इस लापरवाही ने दर्जनों बच्चों की जान जोखिम में डाल दी।
एसके अस्पताल में मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद शहर कोतवाली थानाधिकारी सुनील जांगिड़ ने बताया कि करीब 30 बच्चों को तुरंत सीकर के एसके अस्पताल लाया गया। अस्पताल परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बदहवास परिजन अपने बच्चों को ढूंढने वहां पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस की कार्रवाई
यह पूरी घटना दादिया थाना इलाके की है। थानाधिकारी ने पुष्टि की है कि घायलों का उपचार जारी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर स्कूल प्रबंधन ने ऐसे लापरवाह ड्राइवरों पर लगाम क्यों नहीं कसी। प्रशासन अब स्कूल बसों के फिटनेस और ड्राइवरों के लाइसेंस की भी बारीकी से जांच करने की तैयारी में है।
पढ़ें ये खबरें
- 31 डॉक्टरों की तैनाती, फिर भी अस्पतालों में कितने डॉक्टर दे रहे सेवाएं?
- छिंदवाड़ा के कुलबेहरा नदी में मिला नवजात का शव; घाट की सफाई के दौरान पानी में डूबा हुआ दिखाई दिया मासूम
- प्रेमी के प्यार में अंधी हुई लिव-इन पार्टनर! पिता को बुलाया, फिर जितेंद्र के साथ जो हुआ, वो खौफनाक था
- 10-12 मिनट में होगी खाने-पीने की चीजों की जांच, दशहरे बाद आएगी मोबाइल लैब
- Udta Teer Nepal Release Banned: नेपाल में बैन हुई आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’, सरकार ने बताई वजह
