Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर ‘राइज़िंग राजस्थान’ में हुए निवेश समझौतों (MOU) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 1000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा की गई और उन्हें ज़मीनी स्तर पर उतारने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई।

निवेश प्रस्तावों की समीक्षा और क्रियान्वयन की पहल
सीएम भजनलाल शर्मा राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि हर महीने 1000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों की समीक्षा की जाए ताकि ये प्रोजेक्ट जल्द से जल्द अमल में आ सकें और राजस्थान को एक औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जा सके।
निवेश को साकार करने की प्राथमिकता
बैठक के दौरान अधिकारियों को MOU को जल्द से जल्द व्यवहारिक स्तर तक लाने के निर्देश दिए गए। सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और नई उद्योग नीति पर तेजी से काम कर रही है ताकि निवेशकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे अपने प्रोजेक्ट जल्द शुरू कर सकें।
कंपनियों को हर संभव सहायता के निर्देश
मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि निवेश से जुड़ी सभी अड़चनों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। राजस्थान सरकार का लक्ष्य राज्य को औद्योगिक और निवेश केंद्र के रूप में विकसित करना है। इसके लिए कंपनियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपने निवेश और उद्योग स्थापित कर सकें।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : HOTEL में फायरिंग से मचा हड़कंप, पुलिस ने बताया अफवाह
- भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता: अमेरिकी पशु आहार, नट्स और फलों पर टैरिफ में राहत, भारतीय खाद्यान्न सुरक्षित
- शहडोल में दो बाघों की मौत पर सख्त कार्रवाई: डिप्टी रेंजर समेत बीट गार्ड सस्पेंड, 7 आरोपी गिरफ्तार
- ‘रची जा चुकी है पप्पू यादव को मारने की साजिश’, सांसद के निजी सचिव ने सरकार और प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: एक्टर राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, क्या सलीम मलिक और अतहर खान जेल से आएंगे बाहर?, राजधानी में गायब हो रहे लोग, दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, जनकपुरी में जल बोर्ड की लापरवाही से बाइक सवार की मौत

