Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले के तालेड़ा क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक तेल फैक्ट्री में भीषण हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक एक बैरल पाइप फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। इस धमाके के प्रभाव से फैक्ट्री की टीन शेड का बड़ा हिस्सा मजदूरों पर आ गिरा। हादसे में पांच मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

धमाके से मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया। तुरंत इमरजेंसी सायरन बजा और आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। थोड़ी ही देर में बूंदी नगर परिषद की तीन दमकल गाड़ियाँ, सिविल डिफेंस की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
चार मजदूर निकाले गए बाहर
मौके पर पहुंचे बूंदी तहसीलदार अर्जुन लाल मीणा, तालेड़ा डीएसपी हेमंत गौतम और थाना प्रभारी अजीत बागडोलिया ने रेस्क्यू कार्य की कमान संभाली। राहत दल ने तत्परता दिखाते हुए चार मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए तालेड़ा अस्पताल भेजा गया। हालांकि, एक मजदूर अब भी टीन शेड के मलबे के नीचे फंसा हुआ है।
रेस्क्यू अब भी जारी
फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन मलबा हटाने का कार्य अभी भी जारी है। टीन शेड के भारी मलबे के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। सिविल डिफेंस और प्रशासनिक टीम ग्रामीणों की मदद से शेष मजदूर को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन की तैयारी पर भड़की BJP, सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- उनकी सोच हमेशा नेगेटिव …
- सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, मंदिरों में किए दर्शन; RSS पर लगाया सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप
- रायपुर में मां दुर्ग की विदाई : कुंड में 30 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, नगर निगम की चाक-चौबंद व्यवस्था
- ‘बदला या जनादेश?’ MLC देवेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा हमला, बोले- अन्याय के खिलाफ दें सशक्त जवाब
- कैमूर में नवरात्रि पर भव्य डांडिया उत्सव, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने महिलाओं संग जमकर खेले गरबा
