Rajasthan News: जयपुर से सटे ग्रामीण क्षेत्र शाहपुरा में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। वारदात बीती रात की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला रात में घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने जबरन सुनसान स्थान पर ले जाकर वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला की हालत देख आसपास के लोग स्तब्ध रह गए और परिजनों को सूचना दी गई।
मनोहरपुर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान बिशनगढ़ गांव निवासी लोकेश उर्फ लोकू के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले टालमटोल की, लेकिन सख्त पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पीड़िता और उसका परिवार गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और सुनसान इलाकों में रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 25 may 2026: भोजपुरी गाने पर अक्षरा के साथ थिरके अक्षय, MP-MLA कोर्ट ने अनंत की गिरफ्तारी पर रोक लगाई
- डायवर्सन में देरी पर मंत्री टंकराम वर्मा ने SDM को लगाई फटकार, लंबित मामलों का जल्द निराकरण के दिए निर्देश
- रास्ते में रोका, हाथ पकड़ा और कपड़े खींचे… आयुष अधिकारी पर महिला स्वास्थ्य कर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
- Today’s Top News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने नेता प्रतिपक्ष महंत को दी खुली चुनौती, गर्भपात के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी पर भी मिलेगा पूरा अवकाश-हाईकोर्ट, प्रेम संबंधों के तनाव में युवक ने दी जान, छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस को लेकर हाई अलर्ट, पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- तेज़ रफ्तार कार ने मोमोज रेहड़ी को मारी टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल
