Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले के कापरेन थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 8वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर कुछ युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को लहूलुहान हालत में सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में कोटा के जेके लोन अस्पताल रेफर किया गया है।

पीड़िता शनिवार को अपनी स्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। आरोपियों ने उसे किसी सुनसान स्थान पर ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया और बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया। जब पीड़िता काफी देर तक घर नहीं पहुंची और लहूलुहान हालत में मिली, तब ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी।
पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी ने होश में आने पर आपबीती सुनाई है। पिता के अनुसार, आरोपी परिचित रिश्तेदार जैसे युवक ही हैं। परिजनों ने 2-3 युवकों पर नामजद आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि परिवारों के बीच पुराना विवाद भी हो सकता है, जिसके चलते इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही कापरेन थाना प्रभारी भगवान सहाय मीणा और DYSP अशोक जोशी कोटा अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। SP राजेंद्र मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।
पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के विस्तृत बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी जारी है और पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजकर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- नवरात्रि ड्यूटी के बाद राजनांदगांव पुलिस ने मां बम्लेश्वरी के दरबार में की आरती, पुलिस बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति
- दिल्ली में 2000 से ज्यादा इमारतों को नोटिस: Delhi MCD का एक्शन, 1500 से अधिक पर चला चाबुक
- 5 हजार की रसीद, 15 हजार तक वसूली का आरोप; VLTD पर खाचरियावास ने किससे मांगा हिसाब?
- साथ जीने की कसमें खाईं, साथ ही दुनिया को कहा अलविदा, आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल, इलाके में सनसनी
- पंजाब में नशे के कारोबार पर मान सरकार का शिकंजा, 520 केमिस्ट के लाइसेंस सस्पेंड, 22 रद्द
