Rajasthan News: खाटूश्यामजी लक्खी मेले में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण फंसे लाखों श्रद्धालुओं की मदद के लिए बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने तत्काल प्रभाव से रोडवेज और सरकारी तंत्र के अधीन आने वाली बसों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

हड़ताल से थमे बसों के पहिये
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर 23 फरवरी की रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल का सबसे व्यापक असर खाटूश्यामजी के लक्खी मेले पर पड़ा, जहाँ देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। स्थिति को भांपते हुए विधायक बालमुकुंद आचार्य, सुभाष मील और शत्रुघ्न गौतम ने परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात कर भक्तों के लिए वैकल्पिक वाहनों की मांग की।
विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि भक्तों के लगातार फोन आ रहे हैं। श्रद्धालु दर्शन के बाद अपने घरों को लौटने के लिए जयपुर, सीकर और रींगस जाने हेतु वाहनों की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि होली के त्योहार और मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए परिवहन व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
मंत्री के निर्देश: रोडवेज संभालेगी मोर्चा
परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिवहन कमिश्नर को तलब किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पैदल यात्रियों और मेले में फंसे भक्तों के लिए राजस्थान रोडवेज की अतिरिक्त बसें और सरकारी नियंत्रण वाली प्राइवेट मिनी बसों को तुरंत रूट पर उतारा जाए।
पढ़ें ये खबरें
- ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन की तैयारी पर भड़की BJP, सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- उनकी सोच हमेशा नेगेटिव …
- सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, मंदिरों में किए दर्शन; RSS पर लगाया सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप
- रायपुर में मां दुर्ग की विदाई : कुंड में 30 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, नगर निगम की चाक-चौबंद व्यवस्था
- ‘बदला या जनादेश?’ MLC देवेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा हमला, बोले- अन्याय के खिलाफ दें सशक्त जवाब
- कैमूर में नवरात्रि पर भव्य डांडिया उत्सव, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने महिलाओं संग जमकर खेले गरबा
