Rajasthan News: राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से चल रही भूख हड़ताल ने परिसर में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया है। छात्र नेता शुभम रेवाड़ के नेतृत्व में अनशन कर रहे छात्रों ने गुरुवार को प्रशासन की ओर से हड़ताल समाप्त करवाने की कोशिशों को ठुकरा दिया। रेवाड़ ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं होती, उनका अनशन जारी रहेगा।

छात्र संगठनों, विशेष रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), ने इस मुद्दे पर दबाव बढ़ाते हुए गुरुवार को एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी की थी। इसके चलते विश्वविद्यालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने धरने पर बैठे छात्र नेताओं को जबरन हटाने की कोशिश की, लेकिन यह प्रयास नाकाम रहा।
इस घटना पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने की मांग को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय में अनशन कर रहे छात्र नेताओं को पुलिस द्वारा जबरन बलपूर्वक वहां से उठाना निंदनीय है।” गहलोत ने घटना का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में धरना, प्रदर्शन और अनशन अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के वैध तरीके हैं। उन्होंने राज्य सरकार से बल प्रयोग के बजाय छात्रों से बातचीत कर समाधान निकालने की अपील की।
पढ़ें ये खबरें
- उत्तराखंड में होने वाला है बड़ा राजनीतिक परिवर्तन! पूर्व सीएम के पोस्ट ने मचाई खलबली, अटकलें तेज
- सीएम धामी के विजन का असर: हर बच्चे को मिल रहा समान अवसर, 840 सरकारी स्कूलों को ‘वर्चुअल क्लास’ नेटवर्क से जोड़ा
- 68 साल के वरिष्ठ वकील से 14.25 करोड़ की ठगी, कम समय में ज्यादा मुनाफा दिखाकर शुरू हुआ खेल
- व्यय-वित्त समिति की बैठक में सहस्त्रधारा पेयजल योजना को मिली स्वीकृति, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
- IND vs ENG Semi Final: संजू सैमसन के लिए सबसे बड़ा खतरा है ये इंग्लिश बॉलर… रन भी नहीं देता और कर ले जाता है शिकार, आंकड़े देख हर कोई हैरान
