Rajasthan News: राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से चल रही भूख हड़ताल ने परिसर में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया है। छात्र नेता शुभम रेवाड़ के नेतृत्व में अनशन कर रहे छात्रों ने गुरुवार को प्रशासन की ओर से हड़ताल समाप्त करवाने की कोशिशों को ठुकरा दिया। रेवाड़ ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं होती, उनका अनशन जारी रहेगा।

छात्र संगठनों, विशेष रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), ने इस मुद्दे पर दबाव बढ़ाते हुए गुरुवार को एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी की थी। इसके चलते विश्वविद्यालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने धरने पर बैठे छात्र नेताओं को जबरन हटाने की कोशिश की, लेकिन यह प्रयास नाकाम रहा।
इस घटना पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने की मांग को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय में अनशन कर रहे छात्र नेताओं को पुलिस द्वारा जबरन बलपूर्वक वहां से उठाना निंदनीय है।” गहलोत ने घटना का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में धरना, प्रदर्शन और अनशन अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के वैध तरीके हैं। उन्होंने राज्य सरकार से बल प्रयोग के बजाय छात्रों से बातचीत कर समाधान निकालने की अपील की।
पढ़ें ये खबरें
- बाथरूम में नहाती लड़कियों का चोरी छिपे बनाया वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार
- नवरात्रि ड्यूटी के बाद राजनांदगांव पुलिस ने मां बम्लेश्वरी के दरबार में की आरती, पुलिस बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति
- दिल्ली में 2000 से ज्यादा इमारतों को नोटिस: Delhi MCD का एक्शन, 1500 से अधिक पर चला चाबुक
- 5 हजार की रसीद, 15 हजार तक वसूली का आरोप; VLTD पर खाचरियावास ने किससे मांगा हिसाब?
- साथ जीने की कसमें खाईं, साथ ही दुनिया को कहा अलविदा, आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल, इलाके में सनसनी
