Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले के बैजूपाडा थाना क्षेत्र के लोटवाडा गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग से जुड़ी मानसिक पीड़ा के चलते 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान
पुलिस के मुताबिक, युवती ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद बैजूपाडा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
बीए फाइनल की छात्रा थी संजना
मृतका की पहचान संजना रूप के रूप में हुई है। वह बीए फाइनल वर्ष की छात्रा थी और पढ़ाई के सिलसिले में अपने दादा-दादी के पास रह रही थी। उसके माता-पिता रोज़गार के लिए गुरुग्राम में मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार संजना पढ़ाई में मेधावी थी।
नोटबुक में मिला सुसाइड नोट
थानाधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो युवती की नोटबुक में लिखा मिला। नोट में लिखा है, मुझे धोखा मिला है, मम्मी-पापा मुझे माफ करना। सूत्रों के अनुसार, संजना का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। हाल के दिनों में रिश्ते में तनाव की बात सामने आ रही थी। आशंका है कि इसी मानसिक दबाव के चलते युवती ने यह कदम उठाया।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बांदीकुई उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस सुसाइड नोट और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- याजपुर में CM मोहन माझी के दौरे के दौरान भड़की हिंसा: BJD और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने दर्ज किए 4 केस
- विरोध की आवाज दबाने सोशल मीडिया पर सेंसरशिप, 5 महीने में ब्लॉक किए 1.95 लाख अकाउंट… खरगे का सरकार पर हमला
- बाल संप्रेषण गृह में बड़ी चूक: नशे में धुत नाबालिग ने साथी पर चाकू से किया हमला, पेट में आए 3 टांके
- इंदौर में 40 करोड़ की सड़क का ‘लाइव सरेंडर’! पाइपलाइन टेस्ट होते ही धंसी, मंजर देख सहम उठे लोग
- Rajasthan CMO Bomb Threat: CMO को बम से उड़ाने का फोन आया तो मचा हड़कंप, हिरासत में संदिग्ध

