Rajasthan News: राजस्थान में हाल ही में संपन्न हुई समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल) के दौरान अभ्यर्थियों की फोटो आईडी और वर्तमान तस्वीर में मेल न होने से पहचान में कठिनाई हुई। दूसरे दस्तावेजों के माध्यम से उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित करने के बाद ही परीक्षा में प्रवेश दिया गया, जिससे डमी अभ्यर्थियों की संभावनाओं पर रोक लगाई गई।

इस अनुभव के बाद, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों को अपनी फोटो आईडी समय पर अपडेट कराने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि प्रवेश पत्र पर लगी फोटो और आईडी में लगी फोटो में अंतर पाया गया तो परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बोर्ड के सचिव डॉ. बीसी बधाल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में प्रवेश पत्र के साथ आधारकार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अद्यतन पहचान पत्र अनिवार्य होंगे। अगर आईडी में फोटो 3 साल से पुरानी है, तो उसे अपडेट कराने की आवश्यकता होगी ताकि पहचान पत्र पर लगी फोटो का मिलान वर्तमान फोटो से आसानी से हो सके।
पढ़ें ये खबरें भी
- जुए में पैसे हारने पर विवाद, कलयुगी पति ने ईंट से सिर कूचकर 8 महीने की गर्भवती पत्नी की ली जान
- 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस पर एक्ट्रेस लीना मारिया का चौंकाने वाला दावा, सुकेश-मारिया की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी
- Bihar Crime: बाइक की सर्विसिंग से संतुष्ट नहीं हुआ तो गैरेज संचालक को मार दी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
- हंगामे की भेंट चढ़ी नगर निगम की बैठक: सूरजकुंड वार्ड के रहवासियों के साथ पहुंचा विपक्ष, पुलिस और नेताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की
- सतपुड़ा के टाइगर ने रहवासी इलाके में मचा रखी थी दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

