Rajasthan News: राजस्थान में हाल ही में संपन्न हुई समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल) के दौरान अभ्यर्थियों की फोटो आईडी और वर्तमान तस्वीर में मेल न होने से पहचान में कठिनाई हुई। दूसरे दस्तावेजों के माध्यम से उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित करने के बाद ही परीक्षा में प्रवेश दिया गया, जिससे डमी अभ्यर्थियों की संभावनाओं पर रोक लगाई गई।

इस अनुभव के बाद, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों को अपनी फोटो आईडी समय पर अपडेट कराने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि प्रवेश पत्र पर लगी फोटो और आईडी में लगी फोटो में अंतर पाया गया तो परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बोर्ड के सचिव डॉ. बीसी बधाल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में प्रवेश पत्र के साथ आधारकार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अद्यतन पहचान पत्र अनिवार्य होंगे। अगर आईडी में फोटो 3 साल से पुरानी है, तो उसे अपडेट कराने की आवश्यकता होगी ताकि पहचान पत्र पर लगी फोटो का मिलान वर्तमान फोटो से आसानी से हो सके।
पढ़ें ये खबरें भी
- पुलिस टीम पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: खाकी की कॉलर पर हाथ डालने वाले की निकाली हेकड़ी, गांव में निकाला जुलूस
- Diwali से पहले हवाई किराये में लगी आग : रांची आने वाली फ्लाइट का टिकट 25,665 तक पहुंचा, घर लौटना हुआ महंगा
- बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतदान खत्म, जानें वोटिंग का आंकड़ा, इस दिन आएंगे नतीजे
- 1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp और Telegram चलाने का तरीका, जानें जानें क्या है सरकार का SIM Binding नियम
- भारत में दमदार एंट्री: 343 किमी की रेंज वाली अल्ट्रावॉयलेट X-47 वेनम इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

