Rajasthan News: हाईकोर्ट ने कहा है कि रिश्वत केस में विश्वसनीय पुख्ता सबूत हो, भले ही शिकायतकर्ता व गवाह मामले में बयानों से पलटकर पक्षद्रोही हो गए हो तो भी वह प्रभावहीन ही माना जाएगा। हाईकोर्ट ने जेवीवीएनएल के सहायक अभियंता व उसके सहयोगी की रिश्वतखोरी के मामले में ट्रायल कोर्ट से मिली सजा को बरकरार रखा है। जस्टिस प्रमिल कुमार माथुर ने यह आदेश पृथ्वीलाल मीणा व हेमराज की अपील को खारिज करते हुए दिया।

अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद वॉइस रिकॉर्डिंग में शिकायतकर्ताओं और आरोपी के बीच रिश्वत की मांग और राशि तय करने से जुड़ी बातचीत दर्ज थी। ऐसे में अभियोजन ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, ट्रैप कार्यवाही और बरामदगी के जरिए रिश्वत की मांग व मंजूरी को साबित किया है।
हाईकोर्ट ने माना कि सह आरोपी ने सहायक अभियंता के निर्देश पर रिश्वत की राशि स्वीकार की थी और वह केवल एक मध्यस्थ के रूप में कार्य कर रहा था। ऐसे में मध्यस्थ के जरिए रिश्वत लेना भी अपराध है।
अपील में अभियुक्तों ने कहा कि ट्रायल के दौरान शिकायतकर्ता अपने पूर्व बयानों से मुकर गए और उन्होंने अभियोजन का समर्थन नहीं किया है। हाईकोर्ट ने कहा कि सिर्फ शिकायतकर्ताओं के बयानों से मुकरने से अभियोजन का पूरा मामला खुद ही खत्म नहीं हो जाता।
पढ़ें ये खबरें
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

