Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान यमुना जल नहर मुद्दे पर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डूडवा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने तंज कसा कि ना नौ मण तेल होगा, ना राधा नाचेगी।

डीपीआर पर सवाल और नाम बदलने की चुनौती
लोकार्पण समारोह के दौरान डोटासरा ने भजनलाल सरकार की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार के कार्यकाल को लंबा समय बीतने के बावजूद शेखावाटी के लिए प्रस्तावित यमुना जल नहर योजना की अब तक DPR (Detailed Project Report) भी तैयार नहीं हो पाई है। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि जब परियोजना की बुनियादी प्रक्रिया ही शुरू नहीं हुई है, तो क्षेत्र के सूखे खेतों और प्यासे कंठों तक पानी पहुंचना नामुमकिन है।
इतना ही नहीं, पीसीसी चीफ ने भाजपा सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि सत्ताधारी दल यमुना नहर का एक लोटा पानी भी शेखावाटी की धरती पर ले आए तो वह अपना नाम बदल देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विकास की राजनीति के बजाय केवल जाति और धर्म के नाम पर वोट बटोरने का काम करती है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों में विकास के नाम पर ईंट भी नहीं रखी गई है।
विकास कार्यों का लोकार्पण और क्षेत्रीय समस्याएं
अपने दौरे के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने डूडवा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन और विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच उन्होंने क्षेत्रीय जनसुविधाओं की बदहाली का मुद्दा उठाया और सरकार पर विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाया।
पढ़ें ये खबरें
- गोपालगंज में जेल भेजे गए कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाये सवाल और जांच की मांग की
- कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को 51 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा, CM साय ने कहा- अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का बढ़ाया गौरव
- IGKV में यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ: राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के पहले बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर का किया लोकार्पण, कहा- सही दिशा मिले तो रोजगार का माध्यम बनेंगे युवा विचार
- पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क से CISF के 34 पद खत्म, गृह मंत्रालय का आदेश
- हाथियों के डर के बीच बड़ा प्लान! कच्चे मकानों को PM आवास योजना से जोड़ने की तैयारी; पक्का आशियाना बनेगा सुरक्षा की ढाल

