Rajasthan News: अजमेर जिले के पीसांगन क्षेत्र के ग्राम केसरपुरा में अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना पर रसद विभाग, पुलिस एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो व्याक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पूछताछ लंबे समय से अवैध गैस रिफिलिंग किए जाने के संकेत मिले हैं।

जिला रसद अधिकारी नीरज जैन ने पत्रकारों को बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया, जहां घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भरी जा रही थी। यह कार्य बिना किसी वैध अनुज्ञा एवं सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी करते हुए किया जा रहा था, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। कार्रवाई के दौरान एक गैस टैंकर, दो पिकअप वाहन तथा एक लोडिंग टेंपो बरामद किए गए, जिनका उपयोग अवैध गैस परिवहन एवं रिफिलिंग में किया जा रहा था।
इसके साथ ही एक घरेलू सिलेंडर एवं 115 कमर्शियल श्रेणी के गैस सिलेंडर, गैस भरने के लिए प्रयुक्त नोजल पाइप, टोटलाइजर मशीन, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा एवं अन्य तकनीकी उपकरण जब्त किए गए। जब्त किए गए सिलेंडर एवं उपकरणों को भास्कर इंडेन गैस एजेंसी आईओसीएल सराधना को सुपुर्द किया गया, जबकि गैस टैंकर को आईओसीएल प्लांट तबीजी को सुपुर्द किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गैस टैंकर से सीधे सिलेंडरों में गैस भरकर बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी, जिससे उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी हो रही थी और जनसुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पत्र हो रहा था। प्रकरण में थाना मांगलियावास में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग जैसी गतिविधियां अत्यंत खतरनाक है, जिनसे आगजनी, विस्फोट एवं जनहानि की गंभीर आशंका रहती है। प्रशासन द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर सख्त निगरानी एवं कार्रवाई जारी रहेगी। प्रवर्तन दल में प्रवर्तन अधिकारी रेणुका चतुर्वेदी, प्रवर्तन निरीक्षक राहुल वेदवाल, मुकेश बुगालिया, मांगलियावास अधिकारी दिनेश कुमार तथा जिला स्पेशल टीम के उप निरीक्षक सत्यवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पढ़ें ये खबरें
- Deepika-Ranveer ने दूसरी बेटी का नाम रखा ‘देवी’, कपल ने शेयर की फैमिली फोटो
- पुरी मर्डर केस: मां की हत्या कर रसोई के स्लैब के नीचे छिपाया शव, पुलिस ने 57 दिन बाद आरोपी बेटे को झारखंड से किया गिरफ्तार
- स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने निकले अधिकारी: CMHO ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की सीधी बात
- OPPO Reno16c 5G पर 29% की छूट, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन पर मिल रहे बैंक ऑफर
- किशनगंज में 10 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, गिरोह और सप्लाई चेन पर कसा शिकंजा
