Rajasthan News: प्रदेश में हनुमानगढ़ जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो तस्करों से करीब 10 करोड रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थ बरामद किए हैं। तस्करों से एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त रमेश चंद्र लोहावट थाने का घोषित आदतन अपराधी है इसके अलावा एक अन्य अभियुक्त संतोष है।

गिरफ्तार अभियुक्तों से 6 किलो 117 ग्राम एमडी ड्रग्स और 3 किलो 11 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों से भारी मात्रा में बरामद किए गए अवैध मादक पदार्थ से प्रतीत होता है कि दोनों अभियुक्त किसी बड़े अंतर्राष्ट्रीय ग्रुप से जुड़े हुए हो सकते हैं। इसलिए गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विभिन्न संपर्क सूत्रों के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाए जा रही है। अवैध मादक पदार्थ कहां से और किन लोगों से लेकर आए थे और इस अवैध मादक पदार्थ को कहां और किन लोगों को सप्लाई करने का प्लान था इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।
इसके अलावा गिरफ्तार दोनों अभियुक्त इस धंधे से कब से जुड़े हुए हैं और अब तक कहां-कहां किन-किन लोगों को अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई कर चुके हैं। इसके अलावा यह मादक पदार्थ उन्हें कैसे और किस तरह से हासिल होते हैं इनके पेमेंट का क्या तरीका होता है इन सब के बारे में पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस को संदेह है कि गिरफ्तार अभियुक्त के संपर्क सीमा से बाहर बैठे लोगों से भी हो सकते हैं क्योंकि श्री गंगानगर हनुमानगढ़ जिला पाकिस्तान की सीमा से जुड़ा हुआ है और पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई होने की संभावनाएं अब ज्यादा जताई जा रही है। इसलिए इन दोनों तस्कर से होने वाली पूछताछ में कई बड़ी जानकारियां पुलिस को मिल सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- खरगे के लेटर का रिजिजू के जवाब पर कांग्रेस ने किया पलटवार, जयराम रमेश ने केंद्र से पूछे 3 सवाल
- रितु बराला केस में जीरो FIR पर घमासान, गहलोत-डोटासरा का रातभर धरना और आंदोलन की चेतावनी
- देओगांव के जरासिंहा में ऐतिहासिक 5 दिवसीय पाटखंडा यात्रा शुरू, ‘खंडा धुआ’ और ‘पाट सिंदूर’ परंपरा से भक्तिमय हुआ माहौल
- मानसा में नहीं मनेगा दशहरा, सूने पड़े बाजार; परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में रामलीला और रावण दहन रद्द, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले PK, बोले- मुसीबत में जनता का दर्द बांटना सरकार का काम
