Rajasthan News: जोधपुर में आज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उससे जुड़े संगठनों की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुरू होने जा रही है। बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ 32 संगठनों के करीब 320 प्रतिनिधि शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वे गुरुवार शाम जोधपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की और फिर जयपुर लौट गए।

संघ के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि इस बैठक का मकसद कोई औपचारिक प्रस्ताव पारित करना नहीं है, बल्कि विभिन्न संगठनों के बीच तालमेल और सहयोग को और मजबूत करना है। यहां सहभागी अपने जमीनी अनुभवों को साझा करेंगे और मौजूदा राष्ट्रीय स्थिति का आकलन करेंगे। इसके साथ ही पंजाब, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर जैसे संवेदनशील इलाकों के मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
आंबेकर के अनुसार, इस मंच पर हर संगठन अपनी कार्यकारी समिति के जरिए निर्णय लेता है, इसलिए यहां का फोकस विचार-विमर्श और आपसी समझ बढ़ाने पर रहता है। बैठक में राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और सामाजिक दृष्टिकोण से जुड़े कई अहम विषय उठाए जाएंगे।
आज पहले दिन पांच प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा होगी सामाजिक सद्भाव कैसे बढ़ाया जाए, परिवार संस्था को किस तरह मजबूत किया जाए, पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को कैसे अपनाया जाए, क्षेत्रीय पहचान और भाषा-पहनावे की विविधता को किस तरह सम्मान दिया जाए और अंत में आत्मनिर्भरता व नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को समाज में कैसे गहराया जाए।
जोधपुर में हो रही यह बैठक न केवल संघ परिवार के लिए, बल्कि भारतीय राजनीति और सामाजिक विमर्श के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि यहां लिए गए निष्कर्ष और चर्चाएं आने वाले समय की रणनीतियों को दिशा दे सकती हैं।
पढ़ें ये खबरें
- अम्बेडकर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में बदली एंट्री व्यवस्था, अब गंभीर मरीजों को CMO कक्ष से मिलेगा सीधा प्रवेश
- घर पर आई मौतः युवक बिस्तर में ले रहा था नींद, महिला बच्ची को करा रही थी स्तनपान, हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान
- काशी एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ वारदात, बाहर से रॉड मारकर छीना मोबाइल, युवक घायल
- तीलू रौतेली जयंती पर 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को CM धामी ने किया सम्मानित, कहा- उत्तराखण्ड की बेटियों ने सदैव…
- CG News : झोलाछाप डॉक्टर के ठिकाने पर छापा, 36 प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां जब्त

