Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां 13 महीने की मासूम बच्ची की बेरहमी से उसके सौतेले पिता ने हत्या कर दी। कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति जितेंद्र पर 13 महीने की बेटी को मारने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि यह बच्ची उसके पहले पति से थी और जितेंद्र अक्सर बच्ची के साथ मारपीट करता था। सोमवार रात को भी उसने बच्ची को बुरी तरह पीटा।

बच्ची को मृत घोषित किया गया
मंगलवार सुबह जब बच्ची नहीं उठी, तो मां उसे जेकेलोन अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के शरीर पर गहरे घाव और चोटों के निशान थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालूराम के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी है। आरोपी जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है।
नाता प्रथा से जुड़ी शादी
महिला ने डेढ़ महीने पहले आरोपी जितेंद्र से नाता प्रथा के तहत शादी की थी। नाता प्रथा राजस्थान और आस-पास के राज्यों में प्रचलित एक विवादास्पद सामाजिक प्रथा है, जिसमें महिलाओं का पुनर्विवाह बिना कानूनी प्रक्रिया के स्टांप पेपर पर किया जाता है।
पढ़ें ये खबरें
- भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद धूं-धूंं कर जले दो ट्रक, चालक की हालत नाजुक
- अफीम की खेती मामला : कृषि विस्तार अधिकारी का निलंबन बहाल, अब तक 7 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी
- भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव ने पत्नी संग किए भगवान महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल; विश्व कल्याण की कामना की
- मुजफ्फरपुर में कुम्हार की हत्या, पास में ही मिले पैसे और मोबाइल, जांच में जुटी FSL टीम
- राजेंद्र भारती और मुकेश मल्होत्रा फिर बनेंगे विधायकः जीतू पटवारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले- मैंने कोई अनैतिक काम नहीं किया, सदन में नहीं विधानसभा परिसर में गए थे
