योगेश पाराशर, मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चोरी के आरोपी के साथ जन्मदिन मनाना थाना प्रभारी (टीआई) को भारी पड़ गया। मुरैना एसपी समीर सौरभ ने जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है।
थाना परिसर में केक काटकर मनाया जश्न
दरअसल मुरैना के जोरा थाने में टीआई का जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में टीआई बाइक चोरी के कथित आरोपी के कंधों पर बैठे नजर आए थे। थाना परिसर में केक काटकर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया था। आरोपी पर पहले से ही बाइक चोरी के मामले दर्ज बताए जा रहे है।
मामले की जांच एएसपी करेंगे
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर मामले की जांच करेंगे।
कृषि कैबिनेट में सिंचाई परियोजना समेत 6 विभागों की 16 योजनाएं मंजूरः सीएम डॉ मोहन बोले- खेतों के साथ

