Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों के मासिक भत्ते में वृद्धि की है। इससे महापौर से लेकर पार्षदों तक को आर्थिक लाभ मिलेगा। सरकार ने नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों के भत्तों में लगभग 10% की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

1 अप्रैल से लागू हुए नए भत्ते
स्वायत्त शासन विभाग ने 3 अप्रैल को इस संबंध में आदेश जारी किया, जिसमें बढ़ी हुई राशि की जानकारी दी गई। यह संशोधित भत्ता 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो गया है।
महापौर, सभापति और अध्यक्ष का नया मासिक भत्ता
- नगर निगम महापौर: ₹35,396
- नगर परिषद सभापति: ₹20,028
- नगर पालिका अध्यक्ष: ₹12,524
पार्षदों के पारिश्रमिक भत्तों में भी वृद्धि
- नगर निगम पार्षद: ₹1002 प्रति बैठक, अधिकतम ₹3006 प्रतिमाह
- नगर परिषद पार्षद: ₹835 प्रति बैठक, अधिकतम ₹2505 प्रतिमाह
- नगर पालिका पार्षद: ₹668 प्रति बैठक, अधिकतम ₹2003 प्रतिमाह
राज्य कर्मचारियों के डीए में भी हुई थी बढ़ोतरी
भजनलाल सरकार ने हाल ही में राज्य के 8 लाख कर्मचारियों को भी राहत दी थी। सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) 2% बढ़ाकर 53% से 55% कर दिया था, जिससे 4 लाख से अधिक पेंशनधारियों को भी फायदा मिला। यह बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2025 से लागू किया गया था।
पढ़ें ये खबरें
- अयोध्या में तैयार हो रहा उत्तराखंडवासियों का ठिकाना, श्रीराम मंदिर से होगी इतनी दूरी
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक को 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, नियुक्ति के लिए मांगे थे 50 हजार
- मौत के सफर पर तीन दोस्त : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार ने बाइक को रौंदा, 3 की मौत
- IPL 2026 RCB vs GT : बेंगलुरु की शानदार जीत, गुजरात को 5 विकेट से हराया; कोहली ने बनाए 81 रन, पडीक्कल की फिफ्टी
- MP के 30 हजार नर्सिंग छात्रों को झटका: हाईकोर्ट की अनुमति के बिना नहीं होंगी परीक्षाएं, 30 अप्रैल को अगली सुनवाई
