Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोकरण विधानसभा क्षेत्र में रविवार देर रात पोकरण थाने के बाहर हुए हंगामे और पथराव की घटना में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया और शांति भंग करने के आरोप में 7 अन्य उपद्रवियों को हिरासत में लिया।

विधायक की योग तस्वीरों पर अभद्र टिप्पणी
जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि 22 जून को फतेह सिंह ने पोकरण थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दौरान पोकरण विधायक की योग साधना की तस्वीरों पर फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। जांच में रफीक खान मेहर सहित कुछ लोगों के खिलाफ सबूत मिले, जिसके बाद रफीक को गिरफ्तार किया गया।
थाने पर हंगामा और पथराव
रफीक की गिरफ्तारी के विरोध में फिरोज खान ने रविवार रात शराब के नशे में पोकरण थाने पहुंचकर तस्वीरें खींचीं और गोमट गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजकर लोगों को थाने का घेराव करने के लिए उकसाया।
इसके बाद 50-60 लोग थाने के मुख्य द्वार पर इकट्ठा हो गए और रफीक को छोड़ने की मांग की। पोकरण थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन फिरोज के उकसावे पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर भीड़ को तितर-बितर किया गया।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फिरोज खान सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की आगे की जांच जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- CG VC Appointment : दो विश्वविद्यालयों को मिले नए कुलपति, आदेश जारी
- सावधानी हटी दुर्घटना घटी : ट्रेन की चपेट में आई गार्ड रूम में कार्य कर रही सफाईकर्मी
- ‘बच्चों में दम होगा तो वो खुद राजनेता बन जाएंगे’, CM डॉ. मोहन ने 2 दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन को किया संबोधित, इस काम के लिए की कमलनाथ की तारीफ
- CG Liquor Scam : भाटिया और वेलकम डिस्टलरी के 16 वाहनों को EOW ने किया जब्त, डिस्टलरियों से सीधे दुकानों तक होती थी अवैध शराब की सप्लाई
- ओडिशा चिटफंड घोटाला: 3.27 लाख जमाकर्ताओं को 128 करोड़ लौटे, सरकार ने तेज की कार्रवाई
