Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोकरण विधानसभा क्षेत्र में रविवार देर रात पोकरण थाने के बाहर हुए हंगामे और पथराव की घटना में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया और शांति भंग करने के आरोप में 7 अन्य उपद्रवियों को हिरासत में लिया।

विधायक की योग तस्वीरों पर अभद्र टिप्पणी
जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि 22 जून को फतेह सिंह ने पोकरण थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दौरान पोकरण विधायक की योग साधना की तस्वीरों पर फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। जांच में रफीक खान मेहर सहित कुछ लोगों के खिलाफ सबूत मिले, जिसके बाद रफीक को गिरफ्तार किया गया।
थाने पर हंगामा और पथराव
रफीक की गिरफ्तारी के विरोध में फिरोज खान ने रविवार रात शराब के नशे में पोकरण थाने पहुंचकर तस्वीरें खींचीं और गोमट गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजकर लोगों को थाने का घेराव करने के लिए उकसाया।
इसके बाद 50-60 लोग थाने के मुख्य द्वार पर इकट्ठा हो गए और रफीक को छोड़ने की मांग की। पोकरण थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन फिरोज के उकसावे पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर भीड़ को तितर-बितर किया गया।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फिरोज खान सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की आगे की जांच जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- 14 भारतीयों के खून से ‘रेड सी’ हुआ लाल-लाल? हूतियों का दावा- सऊदी ने किया हमला
- बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 12 बजे तक 42.55% वोटिंग, जानें कहां कितने पड़े वोट
- ‘भगवान के लुटेरे’ नहीं बचेंगे! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में होगी निर्णायक सुनवाई, चंपत राय समेत तीन लोगों की होगी पेशी
- गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने को बेताब संगत! ननकाना साहिब के लिए 2,803 श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट, पंजाब सबसे आगे
- ‘राहुल गांधी ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया’, MLC चुनाव के बीच जदयू नेता का बड़ा बयान
