Rajasthan News: जयपुर. राजस्थान में हो रहे सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव में देवली-उनियारा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार और कांग्रेस के बागी नेता नरेश मीणा का नाम विवादों में आ गया. उन्होंने एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारा.
मीणा का आरोप था कि ईवीएम में उनका चुनाव चिह्न साफ दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे मतदाताओं को दिक्कत हो सकती थी. इस आरोप के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे नजर आए और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया.

नरेश मीणा ने वीडियो में कहा कि समरावता पंचायत के लोगों को देवली उपखंड में जोड़ दिया गया है, जबकि उनियारा इनका निकटतम स्थान था. उन्होंने मांग की कि इन लोगों को दोबारा उनियारा उपखंड में शामिल किया जाए. मीणा का आरोप था कि एसडीएम ने उनके सामने ही अपने कर्मचारियों से 3 वोट डलवा दिए, जिससे जनता में गुस्सा फैल गया. बाद में, समरावता बूथ पर पहुंचकर मीणा ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की बात कही और जोर देकर मतदान में हिस्सा लेने का आग्रह किया. उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि वे बढ़-चढ़कर मतदान करें.
इसके बाद नरेश मीणा के व्यवहार पर रिटर्निंग अफसर ने एक रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी. इस रिपोर्ट में बताया गया कि ईवीएम पर सभी उम्मीदवारों के चिह्न जयपुर से प्रिंट होकर आए थे और उन्हें पहले ही दिखा दिया गया था. मॉक पोल में भी किसी उम्मीदवार ने आपत्ति नहीं जताई थी, जिससे यह स्पष्ट है कि चुनाव आयोग के नियमानुसार ही प्रक्रिया पूरी की गई थी.
पढ़ें ये खबरें भी
- Bihar Top News Today: बिहार में शराबबंदी खत्म करने की मांग, हॉर्स ट्रेडिंग में घिरे कांग्रेस विधायक, तेजस्वी के बयान पर सियासी बवाल, नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, शादी से 10 दिन पहले युवक की मौत, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…..
- उत्तराखंड में चौतरफा विकास: कई विकास योजनाओं के लिए धामी सरकार ने 53.56 करोड़ की दी स्वीकृति, जानिए कहां खर्च किए जाएंगे पैसे
- लड़की होने पर ट्रिपल तलाक: लगातार 2 बार हुई बेटी तो भड़का पति, पत्नी से फोन पर तोड़ दिया रिश्ता
- कपूरथला में चुनाव से पहले हिंसा, फायरिंग के बाद रुकी प्रक्रिया; किडनैपिंग के आरोप
- Today’s Top News : CM ने की जन्नराथ रथ यात्रा के लिए 5 लाख की घोषणा, शराब की नई रेट लिस्ट जारी, स्वास्थ्य सचिव के नाम पर ठगी, जग्गी हत्याकांड मामले पर कल अंतिम सुनवाई, कुम्हारी खारून ब्रिज आज से एक महीने के लिए बंद, पूर्व पुलिसकर्मी ने की पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या, सामाजिक पेंशन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
