Rajasthan News: शनिवार को भारतीय सेना ने राजस्थान के थार रेगिस्तान में अपनी तैयारियों को परखा. सप्त शक्ति कमान के रणबांकुरा डिवीजन ने महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्ध की वास्तविक परिस्थितियों का आंकलन किया. सेना अधिकारियों के मुताबिक यह अभ्यास उनकी परिचालन क्षमता और युद्ध तैयारी का व्यापक मूल्यांकन था.

अभ्यास की समीक्षा सप्त शक्ति कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने की. अभ्यास में पैदल सेना, यंत्रीकृत दल, वायु रक्षा, तोपखाना, इंजीनियर और लॉजिस्टिक्स सब कुछ एक संयुक्त ताकत के रूप में शामिल हुआ. सैनिकों की सहनशक्ति, अनुशासन और तेज-गति वाले युद्धक्षेत्र में खुद को साबित करने की क्षमता का परीक्षण किया गया.
इस दौरान कमान और नियंत्रण व्यवस्था, खुफिया जानकारी का उपयोग, समन्वय और ड्रोन यूनिटों के प्रभावी इस्तेमाल को भी परखा गया. सैनिकों ने संचार नेटवर्क, रसद और ऑपरेशनल योजनाओं की जांच की गई।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने बताया कि इस अभ्यास ने दिखाया है कि सैनिक किसी भी बाहरी खतरे से देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं.
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News Today: सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, विस में धर्मांतरण पर हंगामा, हार से निराश हैं तेजस्वी, युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, होली के बीच बर्ड फ्लू की दस्तक, स्नेहा हत्याकांड का खुलासा, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- रायपुर में होगा प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन : ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर होगा आयोजन, मुख्य सचिव ने अफसरों की बैठक लेकर दिए जरूरी निर्देश
- ‘आज BJP के समर्थक शर्म के मारे…’, शराब घोटाले में केजरीवाल के बरी होने पर अखिलेश ने सरकार को घेरा, कहा- किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचे
- महानदी जल विवाद: संबलपुर में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद
- ग्वालियर नगर निगम में 2366 करोड़ का बजट पेश: नए टैक्स से राहत, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के लिए 160 करोड़, जानिए शहर को क्या मिली सौगात

