Rajasthan News: शनिवार को भारतीय सेना ने राजस्थान के थार रेगिस्तान में अपनी तैयारियों को परखा. सप्त शक्ति कमान के रणबांकुरा डिवीजन ने महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्ध की वास्तविक परिस्थितियों का आंकलन किया. सेना अधिकारियों के मुताबिक यह अभ्यास उनकी परिचालन क्षमता और युद्ध तैयारी का व्यापक मूल्यांकन था.

अभ्यास की समीक्षा सप्त शक्ति कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने की. अभ्यास में पैदल सेना, यंत्रीकृत दल, वायु रक्षा, तोपखाना, इंजीनियर और लॉजिस्टिक्स सब कुछ एक संयुक्त ताकत के रूप में शामिल हुआ. सैनिकों की सहनशक्ति, अनुशासन और तेज-गति वाले युद्धक्षेत्र में खुद को साबित करने की क्षमता का परीक्षण किया गया.
इस दौरान कमान और नियंत्रण व्यवस्था, खुफिया जानकारी का उपयोग, समन्वय और ड्रोन यूनिटों के प्रभावी इस्तेमाल को भी परखा गया. सैनिकों ने संचार नेटवर्क, रसद और ऑपरेशनल योजनाओं की जांच की गई।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने बताया कि इस अभ्यास ने दिखाया है कि सैनिक किसी भी बाहरी खतरे से देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं.
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Weather: सुबह कोहरा, दोपहर में गर्मी और रात में हल्की ठंड, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
- यूपी में ठंड और कोहरे का असर बढ़ा, 48 घंटे में पूर्वांचल में बारिश के आसार; किसानों को अलर्ट
- Bihar Morning News : बीजेपी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, जदयू करेगी जनसुनवाई, कैबिनेट की बैठक आज
- जीवन सूक्त : विरोध और विद्रोह, का आरोह अवरोह – संदीप अखिल
- 04 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
