Rajasthan News: जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी जयपुर में देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसकी घोषणा केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है। मंगलवार 6 जनवरी को जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट के समापन सत्र में उन्होंने यह ऐलान किया। मंत्री ने कहा कि जयपुर में जल्द ही डेटा सेंटर का भूमि पूजन किया जाएगा।

समिट के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित कई लोग मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस कॉन्फ्रेंस की थीम AI – सबकी पहुंच में, सबके लिए’ रखी गई थी।
अपने संबोधन में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्किलिंग के तहत देशभर के 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल की शुरुआत जयपुर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करना है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आईटी और एआई के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंडेक्स में भारत को शीर्ष तीन देशों में स्थान मिला है। चीन और अमेरिका के बाद भारत इस सूची में शामिल है। एआई इनोवेशन, उपयोग, विकास और रिसर्च में भारत ने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि आईटी इंडस्ट्री देश की अर्थव्यवस्था की बड़ी ताकत है, जिसमें राजस्थान की भी अहम भूमिका है।
डिजिफेस्ट के समापन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान की AI-ML पॉलिसी लॉन्च की। इस नीति के जरिए प्रदेश में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और युवाओं को नई तकनीक से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि एआई आधारित सेवाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में AI अब केवल तकनीक नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास का मजबूत माध्यम बन रहा है। सरकार एआई के नैतिक और समावेशी उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। समापन समारोह के दौरान नेशनल एआई लिटरेसी प्रोग्राम, राजस्थान AI-ML पॉलिसी 2026, आई स्टार्ट LMS, राजस्थान AVGC-XR पोर्टल और राजस्थान AI पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही राजस्थान सरकार ने गूगल, IIT दिल्ली, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर समेत कई संस्थानों के साथ हुए एमओयू को होलोग्राफी के जरिए प्रदर्शित किया।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ एक्शन में रेखा गुप्ता सरकार, नियम तोड़ने पर होगा ये एक्शन
- Durg Steel Plant : जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 1600 डिग्री के पिघले लौहे से झुलसे ठेकेदार की मौत, VIDEO VIRAL
- ‘यह गांधी का देश है…’, मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर RJD सांसद मनोज झा का पलटवार
- नवरात्रि उत्सव के दौरान राजधानी में 2 अलग-अलग विवादित मामलेः झांकी के सामने किन्नरों के अश्लील डांस का वीडियो वायरल, गरबा में आपस में भिड़े युवक
- गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने की विशेष पूजा, विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
