Rajastan News: इंडिगो एयरलाइंस की सेवाएं सोमवार 8 दिसंबर की सुबह से सामान्य होती दिखीं. जयपुर एयरपोर्ट से सुबह तक 7 उड़ानें समय पर रवाना हुईं और किसी भी फ्लाइट के रद्द होने की सूचना नहीं है. पिछले मंगलवार से स्टाफ की कमी के कारण इंडिगो की देशभर में सेवाएं प्रभावित थीं, जिसकी वजह से जयपुर सहित कई बड़े एयरपोर्ट पर दर्जनों उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं. अब स्थिति धीरे-धीरे संभल रही है।

पिछले कुछ दिनों में बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, गुवाहाटी, अहमदाबाद और दिल्ली के लिए कई उड़ानें रद्द की गई थीं, जिसके चलते टर्मिनल पर यात्रियों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा.
आज सुबह रवाना हुई ये उड़ानें
- 5:35 बजे बेंगलुरु के लिए 6E-839
- 5:45 बजे गोवा के लिए 6E-6977
- 5:50 बजे चंडीगढ़ के लिए 6E-7742
- 6:10 बजे हैदराबाद के लिए 6E-752
- 6:25 बजे इंदौर के लिए 6E-7744
- 6:40 बजे गुवाहाटी के लिए 6E-748
- उदयपुर के लिए 6E-7465 भी समय पर रवाना हुई
दो दिनों में 64 उड़ानें रद्द
जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की सेवाएं अभी भी पूरी तरह स्थिर नहीं हुई हैं. शनिवार को 13 उड़ानें रद्द रहीं और कई में देरी हुई. इससे पहले शुक्रवार को 49 उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी.
पढ़ें ये खबरें
- एमपी में मंत्री-विधायकों का तैयार होगा रिपोर्ट कार्ड: परफॉर्मेंस के आधार पर बड़े फैसले संभव, इन नेताओं का बढ़ सकता है कद
- पटना शिक्षक सीट पर 145 वोट से आगे निकले नवल किशोर यादव, आपस में भिड़े BJP-RJD समर्थक
- सऊदी अरब में फंसे एमपी के 300 उमराह यात्री! वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने CM से मांगी मदद, कांग्रेस बोली- ‘सिर्फ फोटो सेशन में लगी सरकार’
- CG में दर्दनाक हादसा : खेलते-खेलते पानी से भरे टब में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम
- पंजाब के पानी की एक-एक बूंद का हिसाब लेंगे भगवंत मान, बोले- सड़क से कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई

