Rajasthan News: जोधपुर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दिनेश देवासी (22) को राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सोशल मीडिया पर महिमा मंडन किया है।

बोरानाडा थाना पुलिस ने लॉरेंस लिखा जैकेट बेचने वाले नवीन व उसके पार्टनर प्रेमाराम के खिलाफ कार्रवाई की थी। चावंडा निवासी दिनेश ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर वीडियो पोस्ट किया। इसमें कहा कि पुलिस ने जैकेट बेचने वालों पर कार्रवाई की। अगर ऐसा है तो जैकेट बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? इस पर पुलिस ने दिनेश को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।
लॉरेंस के साथ खुद की फोटो लगा वायरल की पोस्ट वीडियो में दिनेश कहा रहा है कि जो यह जैकेट बनाते हैं, उनकी फैक्ट्रियों को सील क्यों नहीं किया? इनको गिरफ्तार करने से उनके कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मैं लॉरेंस के नाम की जैकेट खरीदकर लाया हूं। यह गलत नहीं है। लॉरेंस को लोग गुंडा कहते हैं तो यह गलत बात है। सलमान ने हिरण का शिकार किया था। उसे माफी मांगनी चाहिए थी। सलमान ने माफी नहीं मांगी। इसलिए बात इतनी आगे बढ़ी। लॉरेंस के नाम की जैकेट पहनने में कोई दिक्कत नहीं।
पढ़ें ये खबरें
- फर्जीवाड़े पर फुलस्टॉप: यूपी में फरवरी तक 30 हजार शिक्षकों की भर्ती, जानिए क्या है आयोग का प्लान
- चार लोगों पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी को 7 साल की सजा, पांच लोग बरी
- मंदिर जा रही महिला को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत, NH-80 जाम कर ग्रामीणों का हंगामा
- बड़वानी में दो जगह होगा रावण दहन: 45 फीट के रावण से देंगे सामाजिक संदेश, डीजे, दहेज और दारू की बुराइयों पर रहेगी थीम
- Haryana Top News : सरकारी नौकरियों पर दुष्यंत चौटाला ने सरकार से मांगा हिसाब, राखीगढ़ी महोत्सव शुरू, करोड़ों के अवैध पटाखे बरामद, बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा नया विकल्प समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…

