Rajasthan News: राजस्थान के अलवर सेंट्रल जेल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कैदी ने हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काटते हुए ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। यह घटना रविवार सुबह हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मामला हत्या के एक मामले में सजा काट रहे कैदी शाहरुख (27 वर्ष) से जुड़ा है, जो अलवर के राजगढ़ इलाके के छलोड़ी गांव का निवासी है। शाहरुख सितंबर 2024 से जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। रविवार सुबह उसने अचानक ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया, जिसके कारण वह बैरक में बेहोश होकर गिर पड़ा। शरीर से खून बहते देख, अन्य कैदियों ने जेल स्टाफ को इसकी सूचना दी।
इलाज के लिए रेफर किया गया जयपुर
जेल प्रशासन ने तुरंत शाहरुख को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर, उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। जेल अधीक्षक शिवेंद्र शर्मा के अनुसार, शाहरुख मानसिक रूप से बीमार है। इससे पहले भी उसने जेल में अन्य कैदियों पर हमला किया था और मारपीट की थी, जिसके बाद उसे एक अलग बैरक में शिफ्ट किया गया था। जेल अधीक्षक ने बताया कि शाहरुख के इलाज के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत: जंगल में भैंस चरा रहा था, अचानक नर हाथी ने किया हमला, वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील
- दिल्लीः MCD सफाई कर्मी की ड्यूटी के दौरान हत्या, दिनदहाड़े चाकू मारकर मौत के घाट उतारा, CCTV में कैद हुई मर्डर की लाइव वारदात
- बारिश में सुस्ती दूर करने के लिए सुबह करें ये 5 आसान योगासन, दिनभर रहेंगे एक्टिव
- 4 साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी… राहुल गांधी के साथ दिखे अंकिता भंडारी के माता-पिता, तस्वीर शेयर कर यशपाल ने उठाए सवाल
- ‘बातें ट्रिलियन डॉलर की, बिकवा रहे गौमूत्र!’ अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर बड़ा तंज

