Rajasthan News: जयपुर। जिला उपभोक्ता आयोग क्रम-2 ने राजश्री पान मसाला के भ्रामक प्रचार प्रसार और विज्ञापन करने पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके साथ ही आयोग ने मामले की सुनवाई 6 फरवरी तक टाल दी है।

आयोग अध्यक्ष ग्यारसी लाल मीना और सदस्य अजय कुमार व सुप्रिया अग्रवाल ने यह आदेश योगेन्द्र सिंह के स्टे प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए दिए। आयोग ने अपने आदेश में कहा में कहा कि उक्त उत्पाद युवाओं को गलत दिशा में अग्रसर कर रहा है। इस प्रकार के उत्पादों – को केसर युक्त बताकर प्रचार करना न केवल भ्रामक विज्ञापन, बल्कि जन स्वास्थ्य के साथ धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है।
प्रार्थना पत्र में कहा गया कि आमजन को भ्रमित करने के लिए पान मसाला का विज्ञापन किया जा रहा है। जिससे कंपनी के मालिक और विज्ञापन करने वाले फिल्म अभिनेता सलमान खान ने करोडों रुपए अर्जित किए हैं। ऐसे में आमजन के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक इस उत्पाद के भ्रामक विज्ञापन पर रोक लगाई जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए आयोग ने इसके भ्रामक प्रचार प्रसार और विज्ञापन पर अंतरिम रोक लगा दी है।
परिवाद यह भी कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट साल 2004 में तय कर चुका है कि किसी उत्पाद का समर्थन करने वाले सेलिब्रिटी को भी उस उत्पाद की गलत जानकारी और हानिकारक प्रभावों के लिए जिम्मेदार माना जाएगा। ऐसे में इस विज्ञापन के जरिए उपभोक्ताओं को भ्रमित करने के लिए फिल्म अभिनेता पूरी तरह से जिम्मेदार है। पान मसाला निर्माता कंपनी अपने उत्पादका प्रचार केसर युक्त पान मसाला एवं इलायची के रूप में कर रही है।
जबकि इसके पांच और बीस रुपए के पाउच में करीब चार लाख रुपए प्रति किलोग्राम की केसर होना असंभव है। परिवाद में गुहार की गई कि इस भ्रामक विज्ञापन पर रोक लगाई जाए और निर्माता और अभिनेता पर पचास लाख रुपए का हर्जाना लगाया जाए।
पढ़ें ये खबरें
- 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति, गांव जाकर करेगी पड़ताल
- सिंहस्थ क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण: हरियाणा आश्रम पर चला पीला पंजा, नगर निगम ने की कार्रवाई
- ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिया आदेश
- रफ्तार, मौत की ठोकर और भयावह मंजरः DCM ने 4 युवतियों को मारी टक्कर, 1 की थमी सांसें, देखकर लोगों की कांप उठी रूह
- सोपा के 9वें अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव में शामिल हुए CM डॉ. मोहन, सोयाबीन उद्योग की संभावनाओं, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर किए विचार

