Rajasthan News: जयपुर में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर आंकड़ों की बाजीगरी का आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला। जूली ने सदन में तथ्यों के साथ दावा किया कि सरकार महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर केवल कागजी घोषणाएं कर रही है, जबकि धरातल पर काम शून्य है।

प्रश्नकाल के दौरान टीकाराम जूली ने महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकास योजना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 के बजट में इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। हालांकि, फरवरी 2026 तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, इस भारी-भरकम राशि में से केवल 2 लाख 83 हजार रुपये ही खर्च हो पाए हैं। जूली ने सवाल किया कि क्या सरकार महान विभूतियों के नाम पर केवल राजनीति करना चाहती है या वाकई विकास का इरादा है?
सदन में उस वक्त हंगामा और बढ़ गया जब चूरू विधानसभा क्षेत्र की मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों (MVU) का मुद्दा उठा। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने दावा किया कि तीन यूनिट्स ने 15 फरवरी तक 36,549 पशुओं का इलाज किया है।
नेता प्रतिपक्ष ने इन आंकड़ों को व्यावहारिक रूप से असंभव और फर्जी करार दिया। उन्होंने तर्क दिया कि एक यूनिट द्वारा प्रतिदिन इतने पशुओं का उपचार करना मुमकिन नहीं है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
जूली ने आरोप लगाया कि भजनलाल सरकार के मंत्री बिना किसी ठोस तैयारी और पुख्ता तथ्यों के सदन में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनहित के मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए पूरी तरह तैयार है और यह लड़ाई सदन से सड़क तक जारी रहेगी।
पढ़ें ये खबरें
- 21 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को आज रहेगा कारोबार में अधिक भागदौड़, जानिए अपना राशिफल …
- बिहार में बदलते मौसम ने बढ़ाई मुसीबत, 25 जिलों में बारिश की संभावना, कई जगह गिरे ओले, तीन के मौत की भी खबर
- रेमंड ग्रुप MD गौतम सिंघानिया मालदीव में नाव पलटने से घायल; एयरलिफ्ट कर लाए गए मुंबई, हादसे में 2 भारतीय लापता
- 21 मार्च महाकाल भस्म आरती: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मस्तक पर त्रिपुंड, वैष्णव तिलक अर्पित कर भगवान महाकाल का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
