Rajasthan News: जयपुर में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर आंकड़ों की बाजीगरी का आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला। जूली ने सदन में तथ्यों के साथ दावा किया कि सरकार महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर केवल कागजी घोषणाएं कर रही है, जबकि धरातल पर काम शून्य है।

प्रश्नकाल के दौरान टीकाराम जूली ने महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकास योजना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 के बजट में इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। हालांकि, फरवरी 2026 तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, इस भारी-भरकम राशि में से केवल 2 लाख 83 हजार रुपये ही खर्च हो पाए हैं। जूली ने सवाल किया कि क्या सरकार महान विभूतियों के नाम पर केवल राजनीति करना चाहती है या वाकई विकास का इरादा है?
सदन में उस वक्त हंगामा और बढ़ गया जब चूरू विधानसभा क्षेत्र की मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों (MVU) का मुद्दा उठा। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने दावा किया कि तीन यूनिट्स ने 15 फरवरी तक 36,549 पशुओं का इलाज किया है।
नेता प्रतिपक्ष ने इन आंकड़ों को व्यावहारिक रूप से असंभव और फर्जी करार दिया। उन्होंने तर्क दिया कि एक यूनिट द्वारा प्रतिदिन इतने पशुओं का उपचार करना मुमकिन नहीं है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
जूली ने आरोप लगाया कि भजनलाल सरकार के मंत्री बिना किसी ठोस तैयारी और पुख्ता तथ्यों के सदन में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनहित के मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए पूरी तरह तैयार है और यह लड़ाई सदन से सड़क तक जारी रहेगी।
पढ़ें ये खबरें
- ‘Student of the Year: After Dark’ से शनाया कपूर का डरावना फर्स्ट लुक वायरल, करण जौहर ने किया नई सीरीज का ऐलान
- ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन की तैयारी पर भड़की BJP, सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- उनकी सोच हमेशा नेगेटिव …
- सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, मंदिरों में किए दर्शन; RSS पर लगाया सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप
- रायपुर में मां दुर्ग की विदाई : कुंड में 30 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, नगर निगम की चाक-चौबंद व्यवस्था
- ‘बदला या जनादेश?’ MLC देवेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा हमला, बोले- अन्याय के खिलाफ दें सशक्त जवाब
