Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर में एक सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) कंपनी की महिला प्रबंधक से कथित तौर पर चलती कार में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात की है जब जन्मदिन की एक पार्टी के बाद सभी मेहमान चले गए तो पीड़िता अकेली रह गईं।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि कंपनी की महिला कार्यकारी प्रमुख ने उसे घर छोड़ने के बहाने अपनी कार में बिठाया। कार्यकारी प्रमुख का पति और कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) भी कार में मौजूद थे। अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि तीनों उसे घर छोड़ने के लिए निकले तभी रास्ते में उन्होंने एक दुकान से सिगरेट जैसी कोई चीज़ खरीदी और उसे दे दी जिसके सेवन के बाद वह बेहोश हो गईं।
पुलिस ने बताया कि अगली सुबह पीड़िता को यौन उत्पीड़न का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश यादव गोयल ने कहा, शिकायत के आधार पर मंगलवार को 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मैडीकल जांच रिपोर्ट तथा बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- मिशन कर्मयोगी में MP के कर्मचारी पिछड़े! 9 लाख में 2% भी नहीं कर रहे ट्रेनिंग, कलेक्टर्स को मिली जिम्मेदारी
- प्राचीन कंकाली मठ के साल में सिर्फ एक दिन खुले कपाट, विजयादशमी पर नागा साधुओं के अस्त्र-शस्त्र की हुई पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
- Tiger Shroff Firing Case : 34 हजार रुपये में हत्या की डील, कोटा से पकड़े गए तीनों आरोपी; पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
- चुनाव आया तो याद आई! प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पदों को लेकर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, सरकार बनने पर बेरोजगारों से किया बड़ा वादा
- फुलपरास में मेला देखने गए दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
