Rajasthan News: उदयपुर के प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्ट व्यवसायी टीकमसिंह राव के खिलाफ आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई में 45 किलो सोना और 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं। यह छापेमारी टीकमसिंह राव के ट्रांसपोर्ट हेड ऑफिस, प्रतापनगर स्थित कार्यालय, 3 मकानों, रिसॉर्ट और उनके करीबियों के ठिकानों पर हुई।
आयकर विभाग ने राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में टीकमसिंह राव के कुल 23 ठिकानों पर 28 नवंबर से शुरू हुई छापेमारी को अंजाम दिया। यह ऑपरेशन संयुक्त निदेशक जेएस राव के नेतृत्व में हुआ, जिसमें 250 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। छापेमारी के दौरान दस्तावेज़, कंप्यूटर डेटा और बैंक लॉकर की गहन जांच की गई।

टीकमसिंह राव की करोड़ों रुपये की अघोषित आय का पता चला है। आयकर विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई टैक्स चोरी और अवैध संपत्ति से जुड़े मामलों पर आधारित है। टीकमसिंह के घर और कार्यालय से कई संदिग्ध दस्तावेज और धनराशि मिली। अधिकारियों का कहना है कि यह जांच का पहला चरण है और आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जब्त किए गए 45 किलो सोने का मूल्यांकन किया जा रहा है। आयकर विभाग सोने की खरीदारी के वैध दस्तावेज और घोषित आय की भी जांच कर रहा है। इसके अलावा, कुछ परिसरों को सील कर दिया गया है।
इस पूरी छापेमारी को आयकर विभाग के प्रधान निदेशक अवधेश कुमार के निर्देशन में अंजाम दिया गया। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टैक्स चोरी और अवैध संपत्ति को लेकर यह बड़ी कार्रवाई की गई है, और आगे भी जांच की प्रक्रिया जारी रहेगी।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
