Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जूली ने कहा कि राज्यपाल की स्थिति मजबूरी वाली थी, क्योंकि सरकार ने उन्हें वही पाठ पढ़ने को दिया था जो सरकार चाहती थी। उन्होंने यह भी कहा कि यह अच्छी बात है कि राज्यपाल ने सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया, लेकिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात नहीं की।

पेपर लीक पर सरकार ने कुछ नहीं किया
जूली ने आरोप लगाया कि अभिभाषण में पेपर लीक रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का कोई उल्लेख नहीं था। उन्होंने आरयूएचएस और बीज निगम में हुए पेपर लीक का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों को दबाकर रखा गया।
अभिभाषण में कोई नई बात नहीं
टीकाराम जूली ने तंज कसते हुए कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण और मंत्रियों के भाषण में कोई अंतर नहीं था। उन्होंने कहा कि अभिभाषण में सरकार की वाहवाही के अलावा कुछ भी नया नहीं था। किसी नई योजना या आंकड़ों का जिक्र भी नहीं किया गया।
मदन दिलावर कभी शिक्षा के बारे में नहीं बोलते
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर माफिया के पनपने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये माफिया जनता की गाढ़ी कमाई को लूट रहे हैं। जूली ने मदन दिलावर पर भी तंज कसा और कहा कि वह कभी शिक्षा के बारे में बात नहीं करते, जबकि प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिर रहा है।
उन्होंने विधानसभा में 200 विधायकों के एक साथ बैठने को लेकर कहा कि यह भगवान की मर्जी है। जूली ने इसे एक विशेष क्षण बताया और कहा कि यह पहली बार है जब विधानसभा में सभी विधायक एक साथ मौजूद थे।
पढ़ें ये खबरें
- National Morning News Brief: होर्मुज को लेकर ब्रिटेन में बैठक, भारत शामिल हुआ; शाह बोले- 15 दिन बंगाल में रहूंगा, ममता को हराना है; ट्रंप का दावा- बराक ओबामा ने ईरान को भेजी थी 14 हज़ार करोड़ की फिरौती; बंगाल में 7 जजों को बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, माउंट एवरेस्ट घोटाले का भंडाफोड़
- Bihar Morning News : भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, जदयू की प्रदेश स्तरीय बैठक, कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- हाईकोर्ट का अहम फैसला, 350 दिन की देरी से दायर से राज्य सरकार की अपील को किया खारिज
- कानून के घर देर है, अंधेर नहींः 7 साल बाद बच्चे के हत्यारे को मिली उम्रकैद की सजा, जानिए शातिर ने कैसे दिया था कांड को अंजाम…
- रात 11 बजे विधानसभा पहुंचे पीसीसी चीफ: जीतू पटवारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने BJP के इशारे पर खोला गया सचिवालय
