Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जूली ने कहा कि राज्यपाल की स्थिति मजबूरी वाली थी, क्योंकि सरकार ने उन्हें वही पाठ पढ़ने को दिया था जो सरकार चाहती थी। उन्होंने यह भी कहा कि यह अच्छी बात है कि राज्यपाल ने सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया, लेकिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात नहीं की।

पेपर लीक पर सरकार ने कुछ नहीं किया
जूली ने आरोप लगाया कि अभिभाषण में पेपर लीक रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का कोई उल्लेख नहीं था। उन्होंने आरयूएचएस और बीज निगम में हुए पेपर लीक का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों को दबाकर रखा गया।
अभिभाषण में कोई नई बात नहीं
टीकाराम जूली ने तंज कसते हुए कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण और मंत्रियों के भाषण में कोई अंतर नहीं था। उन्होंने कहा कि अभिभाषण में सरकार की वाहवाही के अलावा कुछ भी नया नहीं था। किसी नई योजना या आंकड़ों का जिक्र भी नहीं किया गया।
मदन दिलावर कभी शिक्षा के बारे में नहीं बोलते
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर माफिया के पनपने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये माफिया जनता की गाढ़ी कमाई को लूट रहे हैं। जूली ने मदन दिलावर पर भी तंज कसा और कहा कि वह कभी शिक्षा के बारे में बात नहीं करते, जबकि प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिर रहा है।
उन्होंने विधानसभा में 200 विधायकों के एक साथ बैठने को लेकर कहा कि यह भगवान की मर्जी है। जूली ने इसे एक विशेष क्षण बताया और कहा कि यह पहली बार है जब विधानसभा में सभी विधायक एक साथ मौजूद थे।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
