इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में आज एक विशेष अवसर देखने को मिला है। बिलाल ने सनातन धर्म में वापसी की है। बिलाल खान खिड़कियां के एक हिंदू परिवार के संपर्क में था। जिन्हें पता था कि खंडवा के महादेगढ़ मंदिर में घर वापसी होती है। बिलाल ने कहा कि वह पशु की कुर्बानी से विचलित था , इसलिए उसने आज बकरा ईद के बीच त्यौहार के चलते सनातन धर्म अपना कर बिलाल से विशाल बन गया है।
READ MORE: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को मिलेगा नया आधार, 11 मंदिरों के विकास के लिए जारी होंगे 200 करोड़ के टेंपल बॉन्ड
महादेवगढ़ में संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि राजेश खिड़कियां निवासी ने कॉल करके बताया कि बिलाल नाम का युवक जो सनातन में वापसी करना चाहता है। सनातन में पेड़ पौधे , पशु पक्षी सहित सभी की सनातन में मान्यता है । इसकी बचपन से ही सनातन में गहरी आस्था थी। उन्होंने इस अवसर पर अपने जीवन को ईश्वर भक्ति के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया।
READ MORE: महाकाल दर्शन के नाम पर ऑनलाइन ठगीः होटलों की फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं को लूटने वाले गिरोह पर पुलिस का एक्शन, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी
खिड़कियां निवासी बिलाल अब विशाल बन गया है , महादेवगढ़ में सनातन धर्म अपनाने वाले युवक ने बताया कि उसकी बचपन से हिंदू धर्म में आस्था थी। बकरा ईद पर बकरों की कुर्बानी से आहत हुआ था, निर्दोष जवानरो की हत्या मुझे अच्छी नहीं लगी। इसलिए आज मैने सनातन धर्म अपना लिया।

