Rajasthan News: जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र के गोदन गांव में 29 नवंबर 2025 को 21 वर्षीय सुरेश कुमार मेघवाल ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। करीब डेढ़ महीने बाद मामले में नया मोड़ आया है। सुरेश के कमरे की अलमारी से दो पेज का सुसाइड नोट मिलने के बाद परिवार ने उसकी प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुरेश ने सुसाइड नोट में प्रेमिका के लिए भावुक शब्द लिखते हुए अपनी आत्महत्या की बात स्वीकार की। नोट में लिखा गया, मैंने बहुत सारे सपने देखे थे तुम्हारे लिए… मैंने तुम्हें अपनी पत्नी स्वीकार कर लिया था… कोई बात नहीं मेरी जान, अब मैं अलविदा कह रहा हूं।
शादी से इनकार के बाद भी संपर्क जारी
परिवार के अनुसार, सुरेश का करीब 8-9 महीने पहले रिश्तेदारी में लगने वाली एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवारों को जानकारी मिलने के बाद शादी से इनकार कर दिया गया था, लेकिन सुरेश और युवती के बीच बातचीत जारी रही। पिता दूदाराम मेघवाल का आरोप है कि युवती लगातार मैसेज करती रही, जबकि सुरेश की मां ने कई बार ऐसा करने से रोका।
दूदाराम मेघवाल ने बताया कि 29 नवंबर को युवती ने सुरेश को जहर की डिब्बी की फोटो भेजी और मैसेज में लिखा, बाय-बाय डिकु, खुश रहना… अब आपको जो ठीक लगे वह कर लेना, जब मैं ही नहीं रहूंगी तो… इस मैसेज को देखकर सुरेश को लगा कि उसकी प्रेमिका आत्महत्या करने जा रही है, और इसी सदमे में उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
आहोर थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने सुसाइड नोट उन्हें और एसपी कार्यालय में सौंपा है। नोट की हैंडराइटिंग की जांच की जा रही है। सुरेश का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। मैसेज और अन्य तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला मर्ग दर्ज है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की नई सिरे से जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- अवैध संबंध का दर्दनाक अंजाम: देवर के इश्क में अंधी महिला ने दो मासूमों संग कुएं में कूदकर दी जान
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से रौंदा, 3-0 से किया क्लीन स्वीप, हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी और नंदनी की घातक गेंदबाजी से मिली जीत
- चुनाव आयोग से सपा की गुहार: ‘आगरा में BJP प्रत्याशी के समर्थकों को मिली पोलिंग ड्यूटी’, जानिए पूरा मामला
- डीग में 13 साल के जुड़वा भाइयों की हत्या, मां गिरफ्तार
- कोटा में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, चार बच्चों की तलाश में SDRF-NDRF तैनात
