जयपुर। राजधानी जयपुर से अजमेर की ओर जाने वाले हाईवे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. केमिकल से भरा एक टैंकर मौखमपुरा पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गया और पलटते ही उसमें जोरदार धमाका हुआ. धमाके के साथ ही टैंकर में भीषण आग लग गई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि पास खड़े लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. हालांकि आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फायर ब्रिगेड कर्मियों को टैंकर तक पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी. करीब दो घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
ड्राइवर की मौके पर दर्दनाक मौत
हादसे में टैंकर का चालक आग की चपेट में आ गया और जिंदा जल गया. आग बुझने के बाद रेस्क्यू टीम ने जले हुए शव को टैंकर से बाहर निकाला और एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया. फायर ब्रिगेड की छह से अधिक गाड़ियां मौके पर तैनात रहीं, जिनमें दूदू और फुलेरा समेत आस-पास के क्षेत्रों से अतिरिक्त दमकलें भी बुलाई गईं.
हाईवे पर यातायात ठप, दो किलोमीटर लंबा जाम
एहतियातन पुलिस ने हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे दोनों ओर लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया. यातायात जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी हैं. स्थिति सामान्य करने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं.
पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
गौरतलब है कि इसी हाइवे पर करीब छह महीने पहले भांकरोटा क्षेत्र में भी एक टैंकर पलटने के बाद आग लगने से 20 लोगों की जान गई थी. लगातार हो रहे इन हादसों ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- राजस्थान की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहुंचे गोल्डन टेंपल, ‘Udta Teer’ की सफलता के लिए की अरदास
- छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: रेल मंत्री वैष्णव और CM साय ने दो नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में रेल विकास को मिली गति
- CG News : राशन दुकान सामान लेने गई 7 साल की बच्ची लापता, इलाके में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
- अमित शाह ने परविंदर सिंह झोटा के परिजनों से की मुलाकात, बोले- बुधवार दोपहर 12 बजे पहुंचेगी CBI टीम, 120 दिन में सुलझेगा केस
- छपरा में धूमधाम से हुआ दशानन का दहन, अहंकार रूपी रावण का हुआ अंत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

