Rajasthan News: जयपुर के झोटवाड़ा में एक नामी ज्वेलर को रोहित गोदारा गैंग के नाम पर निशाना बनाया गया है। 6 मई को कारोबारी के वॉट्सऐप की घंटी बजी। जैसे ही वॉयस नोट प्ले किया गया, उसमें से निकली आवाज ने पूरे परिवार के होश उड़ा दिए।

सामने वाला खुद को वीरेंद्र चारण बता रहा था। कहा कि 5 करोड़ रुपये दो या फिर मौत के लिए तैयार रहो। पैसे न देने पर ज्वेलर ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार को खत्म करने की बात कही गई है। यह सुनकर रूह कांप जाती है।
धमकी देने वालों ने VPN यानी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का इस्तेमाल किया ताकि उनकी असली जगह का पता न चल सके। साइबर सेल की टीम लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।
वहीं ज्वेलर के घर और दुकान पर पुलिस तैनात कर दी गई है। स्पेशल टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल उस वॉयस मैसेज की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- मरीज की मौत पर डॉक्टरों पर हमला, ठप रही ओपीडी, फिर शुरू हुआ का काम
- हरियाणा: गैस सिलेंडर का पाइप फटने से जोरदार धमाका, मकान की दीवार गिरी, युवक गंभीर रूप से झुलसा
- नालंदा में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संग्राम: पुलिस के सामने युवक को मारी गई गोली
- बड़ा हादसा: धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक महिला की मौत, 30 से अधिक घायल
- जूते हाथ में और पैरों में कीचड़… ऐसी है फाटापानी के बच्चों की स्कूल जाने की मजबूरी!
