Rajasthan News: जयपुर मेट्रो फेज-2 को केंद्र से मंजूरी मिल गई है. अब एयरपोर्ट से VKI तक सफर आसान होगा. सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में मेट्रो विस्तार योजना की समीक्षा की और कहा कि सरकार शहर के बढ़ते दबाव को देखते हुए तेज और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क तैयार करने पर काम कर रही है.

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फेज-2 की लागत और खर्च का बारीकी से आकलन किया जाए, ताकि फंड का उपयोग सही दिशा में हो और शहर के लिए भरोसेमंद ट्रांजिट सिस्टम तैयार किया जा सके.
मिली जानकारी के अनुसार फेज-2 की योजना के अनुसार, रूट को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. स्टेशन उन इलाकों में बनाए जाएंगे जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहता है, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके.
फेज-2 की कुल लंबाई करीब 42.80 किलोमीटर होगी. इसमें 36 स्टेशन शामिल हैं, जिनमें 34 एलीवेटेड और 2 अंडरग्राउंड प्रस्तावित हैं. यह रूट सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, VKI, एयरपोर्ट, जयपुर रेलवे स्टेशन, गांधी नगर स्टेशन, SMS स्टेडियम, SMS अस्पताल, कलेक्ट्रेट, विद्याधर नगर, अंबाबाड़ी, टोंक रोड, सीकर रोड जैसे प्रमुख इलाकों को जोड़कर शहर के बड़े आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों तक मेट्रो पहुंचाएगा.
बैठक में मेट्रो फेज-3 ए, बी और सी के प्रस्तावित रूट का भी प्रस्तुतीकरण किया गया. बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
पढ़ें ये खबरें
- ट्रॉली बैग में गांजा तस्करी: ओडिशा से ले जा रहे थे दिल्ली, लाखों रुपए के माल के साथ पकड़ाए 3 तस्कर
- सिलेंडर विस्फोट हादसा: प्रभारी मंत्री अजीत सिंह ने घटनास्थल का लिया जायजा, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता
- Oppo K14 Plus भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ धांसू फीचर्स
- राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना का शौर्य: 2 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में सारंग की एयरोबेटिक टीम दिखाएगी करतब, आकाशगंगा भी करेगी पैराशूट जंप
- सतवास जिला पंचायत वार्ड 14 का उपचुनाव सम्पन्न: EVM में कैद प्रत्याशियों की किस्मत; 3 अक्टूबर को मतगणना

