Rajasthan News: राजधानी को नशा मुक्त बनाने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम प्रिवेंशन एंड स्ट्रैटेजी टीम (CST) ने सांगानेर इलाके में दबिश देकर एक अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 589 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सवा करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कल्याण सिंह, झालावाड़ के अकलेरा (टोकड़ी) का निवासी है। मुखबिर और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने उसे उस वक्त दबोचा जब वह डिलीवरी देने का इंतजार कर रहा था।
कैसे हुआ खुलासा?
पूछताछ में पता चला कि यह खेप झालावाड़ निवासी मांगीलाल ने भिजवाई थी। तस्कर कल्याण सिंह को निर्देश थे कि वह जयपुर पहुंचकर मांगीलाल के कॉल का इंतजार करे। मांगीलाल उसे किसी खरीदार की फोटो भेजने वाला था, जिसे माल सुपुर्द करना था, लेकिन डिलीवरी से पहले ही CST ने उसे ट्रेस कर लिया।
1 महीने में 36 तस्करों पर गाज
स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि नए साल (1 जनवरी) से अब तक पुलिस ने करीब ढाई करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है। इस दौरान 3 दर्जन (36) तस्कर सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। पूछताछ में शहर के 100 से ज्यादा ड्रग पैडलर्स के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
