Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के दूदू क्षेत्र में रविवार को नेशनल हाईवे (NH-48) पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। पड़ासोली पुलिया के पास यात्रियों से भरी एक वीडियो कोच बस ओवरटेकिंग के दौरान संतुलन खो बैठी और पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक यात्री घायल हो गए।

तेज रफ्तार और ओवरटेक बना हादसे का कारण
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी और ओवरटेक करने के दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे अवैध कट के पास पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को दूदू के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच, हाईवे पर लगा जाम
घटना की जानकारी मिलते ही दूदू पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ओवरटेकिंग बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने हाईवे पर अवैध कट की मौजूदगी और सड़क सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस अवैध कट को जल्द बंद करने की मांग की है।
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया। इस घटना से यात्रियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है। प्रशासन ने घायलों को बेहतर इलाज का आश्वासन दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- Israel Iran Attack : दुबई के पाम होटल पर ईरान ने दागी मिसाईल, हमले के बीच खाली कराया गया बुर्ज खलीफा
- ‘मुख्यमंत्री विदाई से पहले घूमने गए थे…’, अखिलेश ने CM योगी पर साधा निशाना, कहा-जमीन पर कोई निवेश नहीं आया
- Bihar Top News 28 february 2026: मांझी के बिगड़े बोल, PU चुनाव बना रणक्षेत्र, युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरा में लाखों की चोरी, यूनिवर्सिटी में हाई वोल्टेज ड्रामा, विधानसभा में नोटों की बारिश, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- T20 World Cup 2026 : श्रीलंका से जीतकर भी हारा पाकिस्तान, ‘कुदरत का निजाम‘ नहीं आया काम, वर्ल्ड कप से हुई बाहर
- वर्दी का रौब या कानून का मजाक? इंदौर में थाना प्रभारी ने ई-रिक्शा चालक पर बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल

