Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के दूदू क्षेत्र में रविवार को नेशनल हाईवे (NH-48) पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। पड़ासोली पुलिया के पास यात्रियों से भरी एक वीडियो कोच बस ओवरटेकिंग के दौरान संतुलन खो बैठी और पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक यात्री घायल हो गए।

तेज रफ्तार और ओवरटेक बना हादसे का कारण
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी और ओवरटेक करने के दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे अवैध कट के पास पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को दूदू के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच, हाईवे पर लगा जाम
घटना की जानकारी मिलते ही दूदू पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ओवरटेकिंग बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने हाईवे पर अवैध कट की मौजूदगी और सड़क सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस अवैध कट को जल्द बंद करने की मांग की है।
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया। इस घटना से यात्रियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है। प्रशासन ने घायलों को बेहतर इलाज का आश्वासन दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- रायखेड़ा अदानी पावर प्लांट में बलवा: बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों में झड़प, पथराव में TI घायल, सरपंच की गाड़ी में भी तोड़फोड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- बच्चों के बीच हो रही थी हाथापाई, छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की नीचे गिरते ही मौत, भतीजे को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
- एक दिन की मासूम के गले पर निशान और मुंह से खून… नवजात की मौत पर मचा हड़कंप; पीएम में गला घोंटने की आशंका!
- CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 साल के बेटे की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर
- यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका! कल से महाभर्ती शुरू; चेक करें अपने जिले की तारीख-जरूरी गाइडलाइन्स
