Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) ने जयपुर ग्रामीण लोकसभा चुनाव 2024 (Jaipur Rural Lok Sabha Election 2024) में वोटों की दोबारा गिनती के मामले में भाजपा सांसद राव राजेंद्र सिंह (MP Rao Rajendra Singh) को 1 नवंबर को व्यक्तिगत पेशी के लिए तलब किया है।

जस्टिस वीके भरवानी की सिंगल बेंच ने कांग्रेस उम्मीदवार अनिल चोपड़ा (Anil Chopra) की याचिका पर यह आदेश दिया। सुनवाई में लगातार देरी पर सख्ती दिखाते हुए कोर्ट ने पेपर पब्लिश (Paper Publication) करवाकर नोटिस जारी किया।
याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि 20 अगस्त को भी सांसद को नोटिस भेजा गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने सांसद के आवास पर नोटिस चस्पा करने के निर्देश दिए। साथ ही, निर्वाचन आयोग (Election Commission) की ओर से पैरवी न करने पर कड़ी फटकार लगाईं।
ये है पूरा मामला
लोकसभा चुनाव 2024 में अनिल चोपड़ा महज 1615 वोटों से हारे। उन्होंने मतपत्रों की पुनर्गणना (Recounting of Votes) की मांग की। चोपड़ा ने कहा, “मैं सात विधानसभाओं में जीता, लेकिन झोटवाड़ा (Jhotwara) में 80 हजार वोटों के अंतर से पीछे रहा। इसके लिए लड़ाई लड़ रहा हूं।” कांग्रेस के वोट रक्षक अभियान (Vote Rakshak Abhiyan) के तहत झोटवाड़ा के 384 बूथों पर जांच चल रही हैं।
पढ़ें ये खबरें
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार
