Rajasthan News: जयपुर में कक्षा 4 की छात्रा अमायरा की आत्महत्या के मामले में करीब 50 दिन बाद स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कक्षा शिक्षिका पूनीता शर्मा और गणित शिक्षिका रचना को हटा दिया है।

इस बीच, 20 नवंबर को सीबीएसई ने स्कूल को शो कॉज नोटिस जारी किया था और एक महीने के भीतर जवाब मांगा था। सूत्रों के मुताबिक, स्कूल ने अपना जवाब सीबीएसई को सौंप दिया है। अब समिति उस रिपोर्ट की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।
उधर, राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने भी अपनी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों और शिक्षा मंत्री को सौंप दी है। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि राज्य शिक्षा विभाग को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों को केवल एनओसी जारी करने का अधिकार है। रिपोर्ट में सामने आई खामियों के आधार पर विभाग ने स्कूल से जवाब तलब किया गया है। माना जा रहा है कि स्कूल द्वारा की गई कार्रवाई इन्हीं प्रक्रियाओं के दबाव के बाद सामने आई है।
बता दें कि 1 नवंबर को कक्षा 4 की छात्रा अमायरा ने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। परिजनों का आरोप था कि स्कूल में अन्य छात्रों द्वारा उसका लगातार बुलिंग किया जा रहा था। सीबीएसई की रिपोर्ट में भी बुलिंग की बात सामने आई है।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 09 September 2026: नौ पुलिस कर्मी निलंबित, अररिया में वज्रपात से तीन की मौत, बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान
- 2027 के लिए AAP का सबसे बड़ा दांव, सितंबर के आखिरी हफ्ते से यूपी में क्या होने जा रहा है?
- पठानकोट में प्रेगाबालिन दवा पर सख्ती, बिना डॉक्टर की पर्ची बिक्री पर रोक; 2 महीने तक लागू रहेंगे आदेश
- सागर अवैध शराब कांड: दिलीप कुमार ने संभाली सागर संभाग आयुक्त की कमान, इरशाद वली बनाए गए आईजी, CM ने दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- फाजिल्का पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल और 20 नशीली गोलियों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार


