Rajasthan News: जयपुर सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। एहतियातन कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया और सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।

सेशन कोर्ट की इमारत सात मंजिला है, ऐसे में पूरे परिसर और बिल्डिंग की तलाशी जारीहै। जब तक सर्च ऑपरेशन पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले 15 अक्टूबर को भी जयपुर सेशन कोर्ट को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। तब भी तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।
इससे पहले 11 दिसंबर को जयपुर के एक कॉन्टिनेंटल होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सूचना के बाद एटीएस ने मौके पर पहुंचकर होटल को खाली कराया और सर्च अभियान चलाया, हालांकि वहां भी कोई विस्फोटक नहीं मिला।
राजस्थान हाईकोर्ट को अब तक छह बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 31 अक्टूबर के बाद 5 दिसंबर, फिर 8, 9 और 10 दिसंबर को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई थी। धमकियां कहां से आ रही हैं आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
पढ़ें ये खबरें
- CG Transfer Breaking : बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, देखें जंबो लिस्ट…
- लखनऊ में मामूली विवाद के बाद चारपाई पर चढ़ा दी लोडर, बुजुर्ग की मौत; 6 घायल
- IGNCA में सच्चिदानंद जोशी की नियुक्ति पर सुधाकर सिंह ने उठाए सवाल, PM मोदी पत्र लिख जांच की मांग
- दर्दनाक हादसा: खदान में दम घुटने से मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
- रक्षक ही निकला भक्षक? 10 तेंदुओं की खाल तस्करी में NGO के CEO से 11 घंटे पूछताछ; आरोपियों के खुलासे से हड़कंप!

