Rajasthan News: राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया। नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को राठौड़ ने देश की वैश्विक छवि खराब करने वाला बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व की सोच का असर अब उनके कार्यकर्ताओं के व्यवहार में साफ दिखने लगा है।

कबीर के दोहे से साधा निशाना
जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मदन राठौड़ ने कबीरदास जी का प्रसिद्ध दोहा सुनाते हुए कहा कि जांका गुरु भी अंधला चेला खरा निरंध, अंधा अंधी ठेलिए दोनों परे कूप पड़ंत..
राठौड़ ने कहा कि जब विश्व स्तर पर भारत की तकनीकी शक्ति की सराहना हो रही है, तब कांग्रेस एक षड्यंत्र के तहत देश की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बीकानेर दुष्कर्म और बीसलपुर घोटाले पर दो टूक
बीकानेर में स्कूली छात्रा के साथ हुई दरिंदगी पर मदन राठौड़ ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता अपराधियों में खौफ पैदा करना है। जब तक कठोर दंड के प्रावधान जमीन पर नहीं दिखेंगे, तब तक अपराध नहीं रुकेंगे।
वहीं, बीसलपुर बांध विस्थापितों की जमीन से जुड़े 400 करोड़ के घोटाले पर उन्होंने जांच का आश्वासन दिया। राठौड़ ने कहा कि यदि विधानसभा में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, तो उनका आधार जरूर होगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- गोपालगंज में जेल भेजे गए कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाये सवाल और जांच की मांग की
- कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को 51 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा, CM साय ने कहा- अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का बढ़ाया गौरव
- IGKV में यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ: राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के पहले बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर का किया लोकार्पण, कहा- सही दिशा मिले तो रोजगार का माध्यम बनेंगे युवा विचार
- पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क से CISF के 34 पद खत्म, गृह मंत्रालय का आदेश
- हाथियों के डर के बीच बड़ा प्लान! कच्चे मकानों को PM आवास योजना से जोड़ने की तैयारी; पक्का आशियाना बनेगा सुरक्षा की ढाल

