जयपुर। Rajasthan News: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने कालवाड़ रोड स्थित कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी के प्रबंधन में चल रहे लंबे विवाद पर विराम लगाते हुए मौजूदा कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। JDA उपायुक्त (जोन-7) अभिषेक गोयल ने आदेश जारी कर 1 मार्च 2026 तक नए लोकतांत्रिक चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

अवैध कब्जे और वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत
सोसायटी निवासी अशोक कुमार चोटिया की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई में सामने आया कि अध्यक्ष जगदीश चौधरी और उनकी टीम का कार्यकाल काफी समय पहले समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद पिछले 20 महीनों से समिति चुनाव कराने के बजाय ‘जबरन’ पद पर बनी हुई थी। निवासियों ने फंड के दुरुपयोग के भी गंभीर आरोप लगाए थे।
अब चुनाव समिति संभालेगी कमान
JDA ने सोसायटी के प्रशासनिक कार्यों और रिकॉर्ड को सुरक्षित करने के लिए 6 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। इस समिति में योगेश घीया, संदीप अग्रवाल, कृष्णा शर्मा, मनोज खंडेलवाल, मोहित शर्मा और राजेश माथुर को शामिल किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- विजयादशमी: देश के इन 8 स्थानों पर रावण का दहन नहीं किया जाता बल्कि उनकी पूजा की जाती है…
- फैक्टरी में मिला पटाखों का बड़ा जखीरा, कीमत करीब 3 करोड़ रुपये
- पटना के गांधी मैदान में जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, 2.5 लाख से अधिक लोग बने गवाह
- Deoghar News: देवघर में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप, घर में फंदे से लटका मिला शव
- दिवाली पर Skoda की इन कारों पर मिल रहा ₹90,000 तक का डिस्काउंट, Kylaq, Kushaq और Slavia पर बड़े ऑफर्स
