Rajasthan News: झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में स्कूल की छत गिरने से हुए भीषण हादसे के बाद सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने प्रत्येक मृतक विद्यार्थी के परिजनों को 13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को संविदा पर चिकित्सा विभाग में नौकरी देने की व्यवस्था की गई है।

गांव में विकास कार्यों की सौगात
मृतकों के गांव में जनप्रतिनिधियों की ओर से 1 करोड़ 85 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इनमें स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपये, सामुदायिक भवन के लिए 11 लाख रुपये और पेयजल टंकी, ट्यूबवेल व खुरंजा रोड निर्माण के लिए 24 लाख रुपये शामिल हैं।
घायलों को आर्थिक व सामाजिक सहायता
हादसे में गंभीर रूप से घायल 11 विद्यार्थियों और उनके परिवारों को 1 लाख 36 हजार रुपये की सहायता दी गई है। वहीं 10 सामान्य घायलों को 75 हजार 400 रुपये की आर्थिक मदद मिली है।
इसके अलावा 11 परिवारों को मुफ्त घरेलू गैस कनेक्शन, एक-एक कैटल शेड, बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री, स्कूल बैग, खिलौने और ट्रैक सूट भी वितरित किए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
